27 और 28 फरवरी को बारिश का येलो अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: मौसम विज्ञान केंद्र देहादून ने 27 और 28 फरवरी को राज्य के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है और साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है। राज्य में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा में 26 फरवरी से मौसम खराब होने लगेगा। इसके अलावा उपरोक्त जिलों के साथ ही चंपावत और नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में 27 फरवरी से बारिश होने की संभावना है।

28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा और पूरे राज्य में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। एक मार्च को सभी जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। दो मार्च को मौसम शुष्क हो जाएगा। इसके बाद तीन मार्च को फिर से हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी भी हो सकती है। इधर हल्द्वानी में मंगलवार को दोपहर बाद बादल छा गए। जिसके बाद शाम को ठंड बढ़ गई। दिन में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

संबंधित समाचार