मुरादाबाद: चोरों ने दलपतपुर चौकी के पास दुकान को बनाया निशाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने चौकी के बराबर एक दुकान को निशाना बना लिया। छत के रास्ते से अंदर घुसे चोर दस हजार की नकदी समेत हजारों रुपए का सामान समेट ले गए। बचने के लिए चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी पर कपड़े डाल दिए। रविवार की सुबह दुकान …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने चौकी के बराबर एक दुकान को निशाना बना लिया। छत के रास्ते से अंदर घुसे चोर दस हजार की नकदी समेत हजारों रुपए का सामान समेट ले गए। बचने के लिए चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी पर कपड़े डाल दिए। रविवार की सुबह दुकान स्वामी जब मौके पर पहुंचा तो सामान बिखरा देखकर होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ित ने तहरीर दे दी है।

पिछले कुछ समय से मूंढापांडे थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस गश्त के तमाम दावों के बाद भ्ज्ञी आए दिन चोर दुकान व मकानों को निशाना बना रहे हैं। बदमाशों का आतंक भी कम नहीं है। अब तो चोरों ने दलतपुर चौकी के बराबर किसान मशीनरी स्टोर को निशाना बना लिया। ग्राम वीरपुर निवासी मोहम्मद रियाज की खाद, बीज और खेती से संबंधित अन्य सामान बेचने की दुकान है।

शनिवार की रात आठ बजे वह दुकान बंद करके चले गए। सुरक्षा के लिहाज से दुकान पर सीसीटीवी भी लगे हैं। रात किसी वक्त चोर छत के रास्ते से दुकान के अंदर आ गए। इस दौरान उन्होंने सभी कैमरे कपड़े डालकर ढक दिए। आरोप है कि चोर गुल्लक में रखे दस हजार रुपए नकद समेत तीस हजार का माल समेटकर छत के रास्ते से फरार हो गए। रविवार की सुबह मोहम्मद रियाज का भाई मोहम्मद अफजाल जब दुकान खोलने पहुंचा तो उसने छत का दरवाजा टूटा देखा। शटर खोलकर दुकान के अंदर देखा तो वहां का भी दरवाजा टूटा और सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। दुकान स्वामी ने तहरीर दे दी है।

संबंधित समाचार