नीतीश के नवरत्नो में अपराधी और भ्रष्टाचारी: राजद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। राष्ट्रीय जनता दल ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए रविवार को सवाल किया कि मुख्यमंत्री के नवरत्नों में अपराधी और भ्रष्टाचारी ही क्यों है और इनके मंत्रियों को भ्रष्टाचार बड़ी बात क्यों नहीं लगती है ? राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुकुट मणि, जदयू …


पटना। राष्ट्रीय जनता दल ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए रविवार को सवाल किया कि मुख्यमंत्री के नवरत्नों में अपराधी और भ्रष्टाचारी ही क्यों है और इनके मंत्रियों को भ्रष्टाचार बड़ी बात क्यों नहीं लगती है ? राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुकुट मणि, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री अशोक चौधरी की पत्नी पर बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है।


राजद नेता ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें एक पत्रकार द्वारा इस बारे में सवाल पूछे जाने पर अशोक चौधरी को यह कहते देखा गया कि उच्च न्यायालय ने इस मामले को खारिज किया और उच्चतम न्यायालय में उनके पक्ष को नहीं सुना गया है और जब तारीख आयेगी तब वह अपना पक्ष रखेंगे।

संबंधित समाचार