कानपुर में निर्माणी में अनुशासन एवं सुसंस्कृत कार्यप्रणाली का करेंगे विस्तार: ओपीएफ के महाप्रबंधक बीएल मीना ने कार्यभार संभाला
कानपुर, अमृत विचार। ग्लाइडर्स इण्डिया लिमिटेड (जीआईएल) की इकाई आयुध पैराशूट निर्माणी के महाप्रबंधक के रूप में बीएलमीना ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इससे पूर्व वे जीआईएल में महाप्रबंधक (प्लानिंग) के रूप में अपनी सेवायें दे रहे थे। ओपीएफ के महाप्रबंधक का दायित्व संभालने पर निर्माणी में उनका स्वागत किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद महाप्रबंधक बीएल मीना ने कहा कि ओपीएफ में समयबद्धता के साथ गुणवत्तायुक्त उत्कृष्ट उत्पादों का निर्माण करना सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
निर्माणी में अनुशासन एवं सुसंस्कृत कार्यप्रणाली का विकास एवं विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के पैराशूटों के विनिर्माण एवं फ्लोट जैसे निर्माणी के विशिष्ट रक्षा उत्पादों को तैयार करने में निरन्तर नई तकनीक एवं इनोवेटिव सोच उत्पन्न किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि लगातार बदलते वैश्विक परिवेश के अनुरुप उत्पादन प्रणाली को अपनाये रखना बेहद जरूरी है, इसलिए इस दिशा में हम निरन्तर कार्य करते रहेंगे। निर्माणी के परिवेश को भी सुन्दर एवं बेहतर बनाने के लिए निरन्तर सार्थक कदम उठाये जाएंगे। मीना वर्ष 2005 बैच के ओईओएफएस अधिकारी हैं।
ये भी पढ़ें- कानपुर में गन फैक्ट्री के कर्मचारी और अधिकारी परेशान...बंदरों का आतंक, खाना तक उठा ले जाते, जरूरी कागज तक फाड़ रहे
