Share Market: शेयर बाजार क्रैश, सेंसेक्स 1,400 अंक गिरा, कुछ ही घंटों में निवेशकों के डूबे 5.8 लाख करोड़
मुंबई। शेयर मार्केट में गिरावट का दौर जारी है और शुक्रवार को भी बाजार खुलने के साथ औंधे मुंह गिर गया है। कुछ ही घंटों में निवेशकों के 5.8 लाख करोड़ डूब गए। सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में खुले। बैंकिंग और IT सेक्टर के बड़े शेयरों में गिरावट की वजह से बाजार पर दबाव बना।
निवेशक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ बयानों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। साथ ही, GDP के आंकड़ों का भी इंतजार था। दोपहर बाद 12.50 बजे बीएसई सेंसेक्स 1,400 अंक 73,189 पर आ गया। निफ्टी भी 22,150 अंक से नीचे पहुंच गया। लगातार पांचवें महीने शेयर मार्केट में गिरावट आई है। 1996 के बाद यह पहला मौका है जब लगातार पांच महीने शेयर मार्केट में गिरावट आई है।
अमेरिका के बाजार में चिप बनाने वाली कंपनी Nvidia के शेयरों में गिरावट के बाद, Nifty IT इंडेक्स के शेयर शुरुआती कारोबार में 4% तक गिर गए। Persistent Systems, Tech Mahindra और Mphasis के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। IT कंपनियों के लिए दिन अच्छा नहीं रहा। Nifty ऑटो इंडेक्स भी 2% से ज्यादा नीचे खुला। बैंकिंग, मेटल, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस सेक्टर के इंडेक्स भी 1-2% तक नीचे कारोबार कर रहे है। लगभग हर सेक्टर में गिरावट देखने को मिली। शेयर मार्केट में आज गिरावट के कई कारण हैं।
यह भी पढ़ें:-माधबी पुरी बुच आज SEBI प्रमुख पद से होंगी रिटायर, तुहिन कांत पांडेय बने नए चेयरमैन
