AFG vs AUS : अफगानिस्तान ने जीता टॉस, ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहले गेंदबाजी...देखें प्लेइंग 11

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लाहौर। अफगानिस्तान ने शुक्रवार को टॉस जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ग्रुप-बी का यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में है।यह मुकाबला अफगानिस्तान के लिए करो या मरो वाला है। मैच में जीतने वाले देश को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। 

अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस के बाद कहा यह अच्छी पिच है और इस पर स्पिनरों को कुछ मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि टीम में कोई बदलाव नहीं है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि वह मौसम को देखते हुए पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। यहां मौसम और ओस का प्रभाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा यह अच्छा मुकाबला होना है। टीम में कोई परिवर्तन नहीं है। 

दोनों टीमें इस प्रकार है:-
अफगानिस्तान एकादश: इब्राहिम जदरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, राशिद खान, नूर अहमद, और फजलहक फारूकी।

ऑस्ट्रेलिया एकादश: ट्रैविस हेड, मैट शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, श इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जम्पा और स्पेंसर जॉनसन। 

ये बी पढे़ं : Champions Trophy 2025 : पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का सपना टूटा, 29 साल बाद मिली थी ICC टूर्नामेंट की मेजबानी

संबंधित समाचार