रामनगर: दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण मामले में तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों को तीन युवकों द्वारा अपहरण कर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की है। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस दी तहरीर में बताया कि उसकी दो नाबालिग लड़कियों को मेरठ हाल निवासी …

रामनगर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र की दो नाबालिग लड़कियों को तीन युवकों द्वारा अपहरण कर ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्यवाही की है। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस दी तहरीर में बताया कि उसकी दो नाबालिग लड़कियों को मेरठ हाल निवासी मोहल्ला बंबाघेर अजय, शुभम उत्तम और मुकुल शुक्रवार को अपहरण कर ले गये थे।

कोतवाली के एसएसआइ जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि महिला एसआई प्रीति व कॉस्टेबल नसीम द्वारा पुलिस टीम बनाकर उत्तर प्रदेश के मेरठ व मुरादाबाद जिले में पकड़ने के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि एसआई प्रीति ने मुरादाबाद बस अड्डे से दोनों नाबालिग लड़कियों व तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग लड़कियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया कि रामनगर कोतवाली लाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 363,366 और पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।कोर्ट ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार