प्रधानमंत्री ने फोन पर सीएम धामी से बात कर माणा में रेस्क्यू ऑपरेशन की ली जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, चमोली।  प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ़ोन पर बात की। सीएम धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनपद चमोली के माणा में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली।  साथ ही उन्होंने प्रदेश में हो रही बारिश और हिमपात की स्थिति पर भी विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्र सरकार की ओर से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए हर संभव सहायता प्रदान किए जाने का आश्वासन दिया।

IMG_20250301_091827

 

संबंधित समाचार