खटीमा में युवती की बरामदगी न होने से भड़के लोग, कोतवाली में प्रदर्शन
अमृत विचार, खटीमा। नगर क्षेत्र से एक युवती के लापता होने के मामले में हिन्दू संगठन के साथ ही विभिन्न संगठन भड़क उठे हैं। विभिन्न संगठनों के आह्वान पर लोगों ने कोतवाली पहुंचकर तत्काल बरामदगी को लेकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को 24 घण्टे का समय दिया। इस मामले में दूसरे धर्म के …
अमृत विचार, खटीमा। नगर क्षेत्र से एक युवती के लापता होने के मामले में हिन्दू संगठन के साथ ही विभिन्न संगठन भड़क उठे हैं। विभिन्न संगठनों के आह्वान पर लोगों ने कोतवाली पहुंचकर तत्काल बरामदगी को लेकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को 24 घण्टे का समय दिया। इस मामले में दूसरे धर्म के व्यक्ति की लिप्तता की आशंका भी जताई गई। बमुश्किल एसएसआई ने लोगों को शांत किया। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी भी दर्ज कर ली है। एक टीम दिल्ली भी भेजी गई है।
पुलिस के अनुसार दर्ज गुमशुदगी में नगर निवासी महिला ने कहा है कि उसका परिवार यूपी के एक जिले में हुए शादी समारोह में गया था। घर पर उसकी पुत्री व पुत्र था। उसकी पुत्री 19 नवम्बर की रात से लापता है। कोतवाली पुलिस ने धारा 365 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज की है। इधर, मामले में युवती की बरामदगी न होने पर हिंदूवादी संगठन व विभिन्न संगठनों के लोग कोतवाली आ धमके। एसएसआई भुवन चन्द्र जोशी का घेराव व प्रदर्शन कर तत्काल युवती को बरामद करने की मांग उठाई।
इससे पहले रविवार को हिंदूवादी संगठनों ने सनातन धर्मशाला में विभिन्न संगठनों के साथ एक बैठक का आयोजन किया। लोगों के साथ परिजनों ने पुलिस से जल्द कार्यवाही कर युवती की बरामदगी करने की गुहार लगाई। पुलिस को 24 घण्टे का समय दिया। सोमवार सुबह तक का समय दिए जाने पर प्रदर्शनकारी माने। एसएसआई जोशी ने बताया कि पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं हैं।
इस दौरान विहिप प्रांत सह मंत्री रंदीप पोखरिया, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मोहनी पोखरिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सेना, हिमांशु अग्रवाल, पावस गुप्ता, नीरज रस्तोगी, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रदेश महामंत्री सुरेश कुशवाहा, हिमांशु कन्याल, रोशन रावत, किशन बिष्ट, पंजाबी महासभा के मनोज बाधवा, पूर्वांचल सेवा समिति के सुनील रेदानी, यूथ अग्रवाल महासभा के विवेक अग्रवाल, सोनिया सुनेजा, बाबी धीगरा, अमरजीत सिंह, सुनील रैदानी, रोहित गुप्ता, बबलू गुप्ता, कृष्णा कन्याल, प्रेम मेहता, विनोद जोशी, वीरेंद्र बिष्ट, दीपक भट्ट, नीरज पाल आदि मौजूद थे।
