उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 70 हजार के पार
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में लगातार कोरोना के आंकड़े बढ़ रहे हैं। राज्य में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 70 हजार के पार पहुंच गई है। शनिवार देर शाम जारी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 500 से अधिक 512 संक्रमितों की पुष्टि हुई। जबकि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या 458 …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड में लगातार कोरोना के आंकड़े बढ़ रहे हैं। राज्य में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 70 हजार के पार पहुंच गई है। शनिवार देर शाम जारी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 500 से अधिक 512 संक्रमितों की पुष्टि हुई। जबकि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले व्यक्तियों की संख्या 458 रही। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते आठ मरीजों की मौत हो गई।
राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 70,790 और स्वस्थ हुए संक्रमितों की संख्या 64,851 है। इसके साथ ही अब कोरोना संक्रमण से मौतों की संख्या 1146 पहुंच गई है। हालांकि आंकड़ा बढ़ने के साथ ही अब संक्रमण से स्वस्थ होने की दर भी बढ़ी है। राज्य में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 91.61 प्रतिशत और कुल नमूनों में संक्रमितों के आने की दर 5.73 प्रतिशत हो गई है।
राज्य की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 210, हरिद्वार में 43, पौड़ी में 38, नैनीताल में 71, पिथौरागढ़ में 34, रुद्रप्रयाग में 28, टिहरी में 31, ऊधमसिंहनगर में 30, चमोली में 57, अल्मोड़ा में 24 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं।
