लखनऊ, छिबरामऊ और औरैया को चलेंगी ई बसें; कानपुर-लखनऊ के बीच ई बसों का संचालन शुरू, इसलिए किया गया बंद...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर-लखनऊ के बीच पिछले साल ई बसों का संचालन शुरू किया गया था लेकिन चार्जिंग प्वाइंट नहीं होने से ये बसें फेल हो गई थीं। अब ई बसों का दोबारा संचालन करने के लिए हर परिक्षेत्र में चार्जिंग प्वाइंट बनेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने ई बसों के 569 रूट तय किए हैं। इसके लिए निगम के बेड़े में 4950 अनुबंधित बसों को शामिल किया जाएगा।

ये बसें लग्जरी एवं यात्री सुविधाओं से लैस होंगी। इसी माह बसों के  टेंडर हो जाएंगे। लखनऊ-कानपुर के मध्य 45 ई बसों को चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त कानपुर-औरैया, कानपुर-छिबरामऊ का रुट भी तय किया गया है। अभी कानपुर से रनिया, अकबरपुर, जहानाबाद, बिंदकी तक ई बसें दौड़ रही हैं।

ये भी पढ़ें- कानपुर में रोजगार मेलों में हर माह चार हजार पद और बढ़ेंगे; अडानी समूह ने 24 युवाओं को किया शॉर्टलिस्ट

संबंधित समाचार