लखीमपुर खीरी: ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजन बोले- जहर देकर की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: थाना निघासन क्षेत्र में अपनी ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह गांव प्रतापी बेहड़ के पास सड़क किनारे बेसुध पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

ससुराल में अधिक रहती थी पत्नी, पति-पत्नी में होते थे विवाद
मृतक संजय (25) पुत्र रमई, निवासी जनार्दनपुरवा, कोतवाली धौरहरा, की शादी करीब तीन साल पहले निघासन थाना क्षेत्र के गांव झौव्वापुर की कामिनी देवी से हुई थी। शादी के बाद से ही कामिनी अपनी ससुराल में कम और मायके में अधिक रहती थी, जिससे पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

15 दिन पहले संजय काम के सिलसिले में देहरादून गया था। वहां से लौटने के बाद वह अपने घर न जाकर सीधे ससुराल पहुंच गया। इसके बाद शुक्रवार को परिवार वालों को सूचना मिली कि संजय गांव प्रतापी बेहड़ के पास सड़क किनारे बेहोश पड़ा है।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी धौरहरा ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार की शाम संजय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
मृतक के परिजनों ने संजय की ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- कासगंज: खुद को पुलिस अधिकारी बताकर पति को अरेस्ट करने की दी धमकी, महिला से साढ़े चार लाख ठगे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता