Gonda News : सऊदी अरब में बुलडोजर ब्लास्ट में नवाबगंज के युवक की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Gonda, Amrit Vichar : नवाबगंज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव के रहने वाले एक युवक की शनिवार को सउदी अरब में हुए बुलडोजर ब्लास्ट में मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने युवक का शव लाने के लिए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से मदद मांगी है। 

नवाबगंज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर के गंगा सिंह पुरवा निवासी राजेश कुमार(28)पुत्र मस्तराम कुछ दिन पहले रोजगार के लिए सउदी अरब के अलहफूफ शहर गया था। वहां पर वह साद मुबार्क एल डोसरी ईस्ट कंपनी में बुलडोजर आपरेटर के पद पर काम करता था। शुक्रवार को बुलडोजर के एसी में कुछ खराबी आने पर उसे ठीक करने लगा। इसी दौरान बुलडोजर की एसी में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट मे राजेश की मौत हो गई।  कंपनी के साथी कर्मचारियों ने शनिवार को उसके परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी।

घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। परिजन उसका शव घर लाने के लिए परेशान हो गए। मृतक के बड़े भाई बलराम यादव ने स्थानीय सांसद व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से फोन पर बात कर घटना की जानकारी दी तथा भाई के शव को सउदी से घर लाए जाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मंत्री ने मदद का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें- रिश्वतखोर RPF Inspector निलंबित : 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया आरोपित प्रभारी निरीक्षक

संबंधित समाचार