चमकेगा राम गोपाल चौराहा, थर्मोप्लास्ट पेंटिंग से सुधरेगा यातायात; Kanpur Nagar Nigam इतने करोड़ रुपये से कराएगा विकास कार्य

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नगर निगम निधि से सड़कों का निर्माण, फुटपाथ निर्माण, पार्कों का सुंदरीकरण होगा

कानपुर, अमृत विचार। बर्रा स्थित दक्षिण क्षेत्र का सबसे बड़ा चौराहा रामगोपाल चौराहा आने वाले दिनों में चमकेगा। चैाराहे के सुंदरीकरण के लिये लगभग 9 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही नगर निगम का यातायात विभाग यशोदा नगर, फजलगंज, टाटमिलख, बर्रा सचान समेत 30 अन्य चौराहों पर यातायात सुगम करने के लिये थर्मोप्लास्ट पेंटिंग के द्वारा जेब्रा, स्टॉप लाईन का कार्य करेगा। नगर निगम ने शहर के विकास कार्य के लिये टेंडर आमंत्रित कर दिये हैं। 

नगर निगम निधि से नगर निगम 16.97 करोड़ रुपये से शहर में विकास कार्य कराने जा रहा है। इसके लिये 201 कार्यों के टेंडर निकाले गये हैं। इससे सड़कों का निर्माण, फुटपाथ निर्माण, पार्कों का सुंदरीकरण व अन्य कार्य भी होंगे। नगर निगम मुख्य अभियंता एसएएफ जैदी ने इन कार्यों के लिये टेंडर आमंत्रित कर दिये हैं। 

11 मार्च 2025 को टेंडर पड़ेंगे और उसी दिन खोले जाएंगे। नगर निगम इन विकास कार्यों के लिये पूर्व में स्वीकृति दे दी थी। नगर निगम के मुताबिक शहर में 100 से अधिक सड़कों का निर्माण व गलियों, फुटपाथ का सुधार होगा। इसके साथ ही खराब पड़े पार्कों का भी निर्माण कार्य होगा। कूड़े के निस्तारण प्वाइंट का भी सुधार कार्य के लिये टेंडर निकाले गये हैं।

यह भी कार्य होने हैं

- सुपर टेनरी से रहमान ट्रेडिंग इंडस्ट्रीज तक एचएमपी द्वारा सड़क निर्माण
- गोविंद नगर में अजय कपूर कार्यालय होते हुये नंदलाल मेन रोड का सड़क सुधार कार्य
- महादेवन मंदिर के सामने तालाब की दीवार पर जाली लगाने का कार्य
- कांजीखेड़ा पार्क में सबमर्सिबल लगवाने का कार्य
- जेपी कॉलोनी का सुधार कार्य

करीब 16 करोड़ रुपये से विभिन्न कार्य होने हैं। इसके टेंडर जारी कर दिये गये हैं। टेंडर कराने के बाद 45 दिनों में विकास कार्य पूरा होगा।- एसएएफ जैदी, मुख्य अभियंता, सिविल, नगर निगम

ये भी पढ़ें- Kanpur में DM ने उर्सला अस्पताल का किया निरीक्षण: कई कर्मचारियों को पाया अनुपस्थित, डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की लगाई क्लास

संबंधित समाचार