Indian Railway: रेलवे प्रशासन ने यात्रियाें की भीड़ को देखते लिया फैसला, जबलपुर से वाया गोविंदपुरी आनंद विहार को विशेष ट्रेन 

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जबलपुर से वाया कानपुर गोविंदपुरी आनंद विहार टमिर्नल दिल्ली तक ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ये जानकारी उत्तर मध्य जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी।

गाड़ी संख्या 01707 जबलपुर से प्रत्येक शनिवार एवं बुधवार को रात 8 बजे रवाना होगी। सतना रात 11.10 बजे, मानिकपुर रात 00.40 बजे, शंकरगढ़ रात 1.50 बजे, प्रयागराज रात 4.35 बजे, फतेहपुर सुबह 6.10 बजे, गोविंदपुरी (कानपुर) सुबह 7.30 बजे, इटावा सुबह 9 बजे, टूंडला सुबह 10.30 बजे, अलीगढ़ सुबह 11.30 बजे, गाजियाबाद सायं 4.05 बजे, आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) सायं 4.45 बजे पहुंचेगी। 

गाड़ी संख्या 01708  आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) से प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को सांय 6.05 रवाना होगी। गाजियाबाद सायं 6.31 बजे, अलीगढ़ रात 8.23 बजे, टूंडला रात 9.28 बजे, इटावा रात 10.24 बजे, गोविंदपुरी (कानपुर) रात 11.53 बजे, प्रयागराज रात 3.35 बजे, शंकरगढ़ सुबह 4.50 बजे, मानिकपुर सुबह 6.15 बजे, सतना सुबह 7.15 बजे, मैहर सुबह 7.40 बजे, कटना सुबह 8.35 बजे और जबलपुर सुबह 10 बजे पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें- एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर सदन में होगी चर्चा; Kanpur Nagar Nigam ने रखा एजेंडा, इस दिन बुलाया गया सदन...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

देश का सबसे गर्म शहर यूपी का बांदा, तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस; गर्मी से राहत की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं
Bareilly News: किला में दो दिन से बिजली गुल...बदायूं रोड की इन कॉलोनियों में जागकर काटी रात, सुबह चले जेनरेटर
लखनऊ में बड़े मंगल पर कचरे का होगा प्रॉपर समाधान, 370 पंजीकृत भंडारों को बनाया 'जीरो वेस्ट', सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश
यूपी में स्कूल भवनों की सुरक्षा जांच जल्द होगी शुरू, सरकार ने हाईकोर्ट में दिया भरोसा
PM Modi Italy Visit: पीएम मोदी करेंगे इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता, संयुक्त लेख में भारत-इटली संबंधों को बताया 'रणनीतिक'