एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर सदन में होगी चर्चा; Kanpur Nagar Nigam ने रखा एजेंडा, इस दिन बुलाया गया सदन...

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

प्रस्तावक और समर्थक करेंगे चर्चा, गिनाएंगे इसके फायदे

कानपुर, अमृत विचार। एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर कानपुर नगर निगम सदन में चर्चा होगी। नगर निगम ने खास एजेंडे को लेकर 6 मार्च को सदन बुलाया है। महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य सदन के जरिये सदस्यों का समर्थन पाना है। 

एक राष्ट्र एक चुनाव होने के बाद लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक समय आयोजित होंगे, इससे समय, संसाधन, और प्रशासनिक खर्चों की बचत हो सकेगी। इसके साथ ही देश के विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी।

नगर निगम ने गुरुवार को मुख्यालय के सदन में इस विषय पर चर्चा के लिये विशेष सदन बुलाया है। नगर निगम के इतिहास में इस तरह के सदन कम ही लगे हैं। सदन की बैठक के दौरान  प्रशासनिक और आर्थिक दक्षता, विकास कार्यों में निरंतरता, राजनीतिक स्थिरता और मतदाताओं की जागरूकता और भागीदारी पर पार्षदों के साथ चर्चा की जायेगी। महापौर ने बताया कि इसके साथ ही किसी अन्य विषय में सदन की अनुमति के बाद ही चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें- चमकेगा राम गोपाल चौराहा, थर्मोप्लास्ट पेंटिंग से सुधरेगा यातायात; Kanpur Nagar Nigam इतने करोड़ रुपये से कराएगा विकास कार्य

संबंधित समाचार