बदायूं : परिवार में विवाद के बाद महिला ने विषाख्त पदार्थ खाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

तीन मार्च की रात महिला ने खाया था विषाख्त पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत

बदायूं, अमृत विचार। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव वीरमपुर निवासी युवक जयपुर में रहकर मजदूरी कर रहा है जबकि उसकी पत्नी बच्चों के साथ गांव में रहती है। महिला ने परिवार से विवाद के बाद विषाख्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

गांव वीरमपुर निवासी राकेश ने घर के बंटवारे को लेकर अपने बेटे पिंटू व अन्य को परिवार से अलग कर दिया था। जिसकी चलते पिंटू अपनी पत्नी पूनम व बच्चों के साथ परिवार से अलग रह रहने लगे थे। कुछ दिन पहले पिंटू जयपुर जाकर मजदूरी करने लगे। उनकी पत्नी पूनम (30) और दो बेटे व दो बेटियों के साथ घर पर रहती थीं। बताया जा रहा है कि तीन मार्च को परिवार के लोगों से विवाद के बाद पूनम ने विषाख्त पदार्थ खा लिया। उनकी हालत बिगड़ गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार रात महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पिंटू वापस आए। वहीं मायका पक्ष ने ससुरालीजनों पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - बदायूं: टैक्स जमा करने का मौका खत्म, अब वाहन मालिकों से होगी वसूली

संबंधित समाचार