शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे गिरकर 87.11 पर आया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। रुपया अपनी बढ़ती गति को बरकरार रखने में विफल रहा और बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे गिरकर 87.11 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। अस्थिर शेयर बाजारों और विदेशी कोषों की निकासी के बीच कमजोर अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की कीमतों से धारणा को बढ़ावा नहीं मिला।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि कनाडा और मेक्सिको पर उच्च शुल्क के कार्यान्वयन में देरी करने के अमेरिकी कदम के बीच स्थानीय मुद्रा को शुरुआत में समर्थन मिला। साथ ही, बैंकिंग प्रणाली में 1,900 अरब रुपये की तरलता डालने के भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के फैसले ने घरेलू मुद्रा को मजबूती दी।

हालांकि, उन्होंने कहा कि अस्थिर शेयर बाजारों ने खेल बिगाड़ दिया और रुपये को नकारात्मक क्षेत्र में धकेल दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ 86.96 पर खुला और 86.88 तक गया।

हालांकि, जल्द ही यह शुरुआती बढ़त गंवाकर 87.11 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त के साथ 87.06 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.30 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69.70 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुकाबले विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,895.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात