बहराइच: कचरी फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग का छापा, मचा हड़कंप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने शुक्रवार को जिले भर में छापेमारी अभियान चलाया। कचरी बनाने की फैक्ट्री में भी छापा मारा। टीम ने सरसों का तेल, बेसन और कचरी समेत 10 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।  

जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देशन में शुक्रवार को दूसरे दिन भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. अमर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को रुपईडीहा माल गोदाम रोड पर असलम प्रोविजन स्टोर से रंगीन कचरी और सरसों के तेल का नमूना लिया गया। सुजीत किराना स्टोर से बेसन, मधेशिया स्वीट्स से खोया और नमकीन का नमूना लिया गया। नानपारा मार्ग पर कचरी बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा गया। यहां से दो नमूने कचरी और एक नमूना सेवई का लिया गया। जिला सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. अमर सिंह ने बताया कि कुल 10 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

ये भी पढें- बहराइच: प्रयागराज से पांच हजार लीटर गंगा जल लेकर पहुंचा वाहन, लोगों की उमड़ी भीड़ 

संबंधित समाचार