सरस मेले में कॉटन के बैग और फ्लावर पॉट की धूम      

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में इन दिनों सरस मेला लगाया है। जहां अलग-अलग राज्यों की महिलाएं द्वारा स्टॉल  गए हैं। हर तरफ मेले में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों की धूम है। शहर के लोग मेले में आकर खरीदारी के साथ-साथ संस्कृतिक कार्यकम का लुत्फ उठा रहे है। मेले में धारी गांव की जागृति आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी हल्द्वानी के सरस मेले में पहुंची हैं। जहां महिलाओं द्वारा कॉटन और जूट के उत्पादों का स्टॉल लगा हुआ है।

जिसमें कॉटन की चप्पल, फ्लॉवर पॉट, पेन पॉट और जूट के बैग, मोबाइल कवर, चाबी के छल्ले लाए गए हैं। जो मेले में आने वाले लोगों को खूब पंसद आ रहे है। स्टॉल का संचालन करने वाली राधा बिष्ट ने बताया कि दिल्ली से कच्चा समान मंगाते है। जिसके बात समूह से जुड़ी महिलाएं अपनी हस्तकला के द्वारा यह उत्पाद तैयार करती हैं। वही समूह की सदस्य गीता बिष्ट ने बताया है कि हमारे समूह में 20 से 25 महिलाएं काम कर यह उत्पाद तैयार करती हैं। जिससे सभी महिलाओं को रोजगार के साथ-साथ आर्थिक रुप से सक्षम होने में मदद मिलती है। आगे गीता बिष्ट बतातीं है कि सरल मेले से हमें काफी मदद मिल रही है, जिससे लिए हम सभी महिलाएं सरकार का धन्यवाद करना चाहाती है।

संबंधित समाचार