अयोध्या: भारत संवैधानिक देश, सभी को अपनी बात कहने का अधिकार- डॉ महेश शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। यह संवैधानिक देश है, यहां पर सबको अपनी बातें कहने का अधिकार है। हम जीवन के उस काल में रह रहे हैं जो अमृत काल है, भगवान रामलला अपने घर में विराजमान हो चुके हैं। आज भगवान रामलला के दर्शन कर दिव्य ऊर्जा प्राप्त हुई है। यह बात प्रदेश के पूर्व संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री और गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कही। वह शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे और रामलला का दर्शन किया। 

अंतरराष्ट्रीय वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने परिसर स्थित कुबेर टीला पर भी दर्शन पूजन किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गूजर ने तुगलक लेन स्थित अपने आवासों की नेम प्लेट बदलकर स्वामी विवेकानंद मार्ग कर दिया है। कहा कि भारत का जहां विज्ञान खत्म होता है, वहां अध्यात्म शुरू होता है। कई बार विज्ञान के तर्कों पर सभी चीजें खरी नहीं उतरती हैं। 

उन्होंने कहा कि 65 करोड़ लोग महाकुंभ पहुंचे, इसके बाद राम मंदिर में दर्शन पूजन किया। यह हमारी पहचान है। आने वाला समय सनातन का है। भारत की संस्कृति का समय है। भारत पूरे विश्व का मार्गदर्शन करेगा। नेता के रूप में हमें मोदी और योगी जैसे लोग मिले हैं, जिनके नेतृत्व में भारत ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। इस दौरान राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उन्हें मंदिर निर्माण के कार्यों की जानकारी दी।

मौके पर पूर्व विधायक इंद्रप्रताप तिवारी "खब्बू", करुणाकर पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, पूर्व जिप सदस्य गिरीश पांडेय डिप्पुल, परमानंद मिश्र, एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे, गोपाल राव समेत अन्य मौजूद रहे।

ये भी पढें- Ayodhya News : अकीदत के साथ अदा की गई रमजान के पहले जुमे की नमाज

संबंधित समाचार