रामपुर : लड़की बरामद कराने को लेकर हिन्दू संगठनों ने हाईवे पर दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सिविल लाइन इंस्पेक्टर ने हाईवे से उठाया

रामपुर, अमृत विचार। युवती को बरामद करने के लिए हिन्दू संगठनों के लोगों ने थाने का घेराव करते हुए हंगामा किया और हाईवे जाम की दिया। जिसके बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। किसी तरह से सिविल लाइन पुलिस ने सभी को उठाया। उसके बाद मामले की जानकारी ली। पुलिस छापेमारी कर रही है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गोविन्द कालोनी निवासी दूसरे समुदाय का युवक एक युवती को दो दिन पहले  लेकर चला गया था। जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए थे। उसके बाद  शुक्रवार शाम को इस बात की जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठनों के लोग एकत्र होकर गोविन्द कालोनी पहुंच गए। हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद सिविल लाइन थाने आ गए। उसके बाद वहां पर हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक हो गई। बाद में सभी संगठनों के लोग एकत्र होकर थाने के सामने हाईवे पर बैठ गए। जिसके बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सिविल लाइन इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंच गए। उसके बाद सभी को समझा बुझाकर थाने ले आए। उसके बाद देर शाम तक सभी लोगों में वार्तालाप चल रही थी। इस दौरान संजय गुप्ता,अश्विनी चौहान, राजू शर्मा, संजय नरुला,राजू शर्मा, जय कश्यप आदि मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस ने युवक पक्ष के एक रिश्तेदार को पकड़ लिया है। जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अभी तक हिन्दू संगठन के लोग थाने में जमा थे।

ये भी पढ़ें - रामपुर : गैर मर्द से संबंध नहीं बनाने पर पत्नी पर फेंका तेजाब

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव