वायुसेना का परिवहन विमान बागडोगरा में दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल के सदस्य सुरक्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना का एक परिवहन विमान शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि एएन-32 विमान के चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। अधिकारियों ने बताया कि विमान को घटनास्थल से निकाला जा रहा है।

भारतीय वायुसेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। इन विमानों को विमान भारतीय वायुसेना के परिवहन संचालन की रीढ़ माना जाता है। एएन-32 सोवियत मूल का सैन्‍य परिवहन विमान है। इसे भारतीय वायुसेना के लिए डिजाइन किया गया था।

इससे पहले, आज हरियाणा के अंबाला में जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया था। यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था। हालांकि हादसे के दौरान पायलट विमान को आबादी क्षेत्र से दूर ले गया और खुद भी पैराशूट की सहायता से जमीन पर सुरक्षित उतरने में कामयाब रहा।

ये भी पढ़ें- दिल्ली दंगे: आरोपी शाहरुख पठान को 15 दिन की मिली अंतरिम जमानत, तानी थी कांस्टेबल पर पिस्तौल

संबंधित समाचार