बरेली के 50 वार्डों में सड़क निर्माण अधूरा, ठेकेदारों की लापरवाही से हो रही परेशानी
बरेली, अमृत विचार। नगर निगम ने सड़क, नाली सहित अन्य कार्यों के करीब 54 कार्यों के टेंडर होने के बाद भी अटके हुए है। इसके कारण लोगों को दिक्कतें हो रही है। निर्माण विभाग कुछ ठेकेदारों को नोटिस देकर चुप्पी साध लिया है। इसके कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां तक की राष्ट्रीय वायु प्रदूषण नियंत्रण के तहत होने के वाले काम भी अटके हुए है।
नगर निगम के निर्माण से टेंडर लेने के बाद काम कब शुरू होगा और पूरा होगा, इसका ठिकाना नहीं है। 50 वार्डों में काम अधूरे पड़े हुए है। इसमें 115 से 20 लाख रुपये के काम अधिक है। जो पूरा नहीं हो पाए है। करोड़ों रुपये के काम अटके होने के बाद केवल नोटिस देकर निर्माण विभाग चुप्पी साध ले रहा है। लोगों को कई माह तक परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे कामों पर नजर डाली जाए तो वार्ड 49 में एक सड़क के निर्माण काम करीब आठ माह पहले शुरू हुआ था लेकिन अभी तक अधूरा है। वार्ड 13 और 18 में सड़क का काम अधूरा पड़ा हुआ है। इसी तरह अन्य वार्डों में कई जगहों पर काम शुरू और बीच में अधूरा छोड़ दिया गया है।
एनकैप के काम भी शुरू नहीं
बरेली: एनकैप के तहत होने वाले कार्यों को लेकर ठेकेदार मनमानी कर रहे है। हालत यह है कि फरवरी में छह अलग-अलग एजेंसियों को ठेके दे दिए गए लेकिन करीब महीना भर गुजर चुका है, ठेकेदारों ने भी अब तक एक भी काम शुरू नहीं किया है। तुलाशेरपुर मोड़ से बजरंग ढाबे तक, फीनिक्स मॉल रोड से नहर रोड, ईंट पजाया चौराहे से गंगापुर चौराहे तक, छोटी विहार तक,मूर्ति नर्सिंग होम से धर्मकांटे चौराहे तक सड़क के दोनों ओर सीसी टाइल्स की सड़क पटरी। साथ ही पुलिस लाइन में हैलिपैड तक सर्विस रोड का निर्माण किया
टेंडर लेने के बाद भी काम पूरा न करने वाले ठेकेदरों को नोटिस भेजा गया है। जो काम अधूरे पड़े है, इसके लिए अभियंताओं को निर्देश गए है कि पूरा किया जाए। काम देरी करने पर एक फर्म को काली सूची में डाला गया है- मनीष अवस्थी, मुख्य अभिंयता निर्माण विभाग
ये भी पढ़ें- Bareilly: दो लाख फूलों से सजी रामायण वाटिका, शिवलिंग और राम मंदिर की झलक देखने को लोगों की उमड़ी भीड़
