राष्ट्रपति कोविंद मंगलवार को वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तिरुपति। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 24 नवंबर को तिरुमला में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति पांच घंटे के दौरे पर मंगलवार को आएंगे । तिरुपति के पास स्थित रेनीगुंटा हवाई अड्डे पर आने के बाद राष्ट्रपति तिरुचानुर में देवी श्री पद्मावती के मंदिर में प्रार्थना करेंगे। …


तिरुपति। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 24 नवंबर को तिरुमला में भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति पांच घंटे के दौरे पर मंगलवार को आएंगे । तिरुपति के पास स्थित रेनीगुंटा हवाई अड्डे पर आने के बाद राष्ट्रपति तिरुचानुर में देवी श्री पद्मावती के मंदिर में प्रार्थना करेंगे।

इसके बाद वह दोपहर में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना के लिए मंदिर जाएंगे। कोविड-19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए शीर्ष अधिकारियों और अन्य लोगों की कोरोना वायरस की जांच की गयी। उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी और राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन कुछ घंटे पहले यहां आ जाएंगे और हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति अहमदाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।

संबंधित समाचार