उत्तराखंड में नाम घोषित होने से यूपी में अटकलें तेज; योगी और नड्डा की दिल्ली में भेंट के बाद संभावित नामों पर चर्चा...

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

जिलाध्यक्षों को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्षों की बैठक जारी

कानपुर, अमृत विचार। उत्तराखंड में भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची घोषित होने व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से राजनीतिक भेंट के बाद यहां के जिलाध्यक्षों की सूची होली से पहले जारी होने की अटकलें तेज हो गयी हैं। कानपुर भाजपा हलकों में चारों जिलों की कमान किसे सौंपी जा सकती है, इसकी चर्चा रही। लखनऊ में क्षेत्रीय अध्यक्षों की बैठक बुलायी गयी है। यूपा का अगले अध्यक्ष पर भी सस्पेंस बना हुआ है। बताया जाता है कि संगठन और सरकार में तालमेल और जातीय समीकरण को महत्व दिया गया है।

हालांकि सभी जिलों के अध्यक्षों के नाम फाइनल कर लिए गए थे पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने कुछ संशोधन की आवश्यकता बताते हुए इसे जारी करने से रोक दिया था। इस बात के लगभग डेढ़ महीना होने को हैं। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन में तीस फीसद महिला और दलित को जिलाध्यक्ष बनाने की बात कही है।

सूची रोकने की मुख्य वजह यही बतायी जाती है। पार्टी पंचायत चुनाव-2026 और विधानसभा चुनाव-2027 के जातीय समीकरण के हिसाब से प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहती है। योगी और नड्डा की भेंटवार्ता में संगठन पर व्यापक चर्चा रही। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय व जातीय समीकरण को लेकर चर्चा की।

ये भी पढ़ें- Holi 2025: अनार बनाएगा रंगों का बादल, चकरघिन्नी से उड़ेगा गुलाल...होली पर बाजार में खूब बिक रहे रंगभरे पटाखे, साउंड भी निकलता

संबंधित समाचार