बेटी से बलात्कार के दोषी ने जेल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच के आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खंडवा (मध्यप्रदेश)। अपनी बेटी से बलात्कार के लिए पिछले सप्ताह दोषी ठहराए गए 38 वर्षीय व्यक्ति ने यहां जिला जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। जेल अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी ने बताया कि व्यक्ति ने मंगलवार को शाम करीब चार बजे बैरक संख्या दो में पायजामे के नाड़े से फांसी लगा ली। 

उन्होंने बताया कि सत्र न्यायालय ने सात मार्च को उसे 2021 में अपनी 11 वर्षीय बेटी से बलात्कार करने के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। चतुर्वेदी ने बताया कि उसकी मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। 

ये भी पढ़ें-दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री ने इसमें भागीदारी करने वालों को दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार