अयोध्या: पिकअप ने किशोर को रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इनायत नगर थाना क्षेत्र के अलीपुर खजूरी की घटना अयोध्या। जनपद के इनायत नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक पिकअप ने सड़क किनारे जा रहे हैं किशोर को रौंद दिया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। फिलहाल पुलिस ने …

इनायत नगर थाना क्षेत्र के अलीपुर खजूरी की घटना


अयोध्या। जनपद के इनायत नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक पिकअप ने सड़क किनारे जा रहे हैं किशोर को रौंद दिया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में लिया है। चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।
सोमवार की सुबह इनायत नगर थाना क्षेत्र के अलीपुर खजुरी गांव निवासी झुरहू यादव का 12 वर्षीय बेटा अंकुश उर्फ लवकुश यादव शौच के लिए जा रहा था।इसी बीच  सेवरा मोड से तरौली बाजार की ओर जा रही पिकअप यूपी 42 बीटी 8766 ने सड़क किनारे  चल रहे किशोर को पीछे से टक्कर मार दी और  रौंदेते हुए आगे निकल गई। हादसे के बाद वाहन का चालक वाहन समय भागने लगा तो माजरा देख रहे स्थानीय लोगों ने गुरौली फतेह सिंह गांव क्षेत्र के पाठक के पुरवा के पास वाहन को घेर लिया। मौके की नजाकत देख चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पता चला कि हादसे में किशोर की मौत हो चुकी है। इसको लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और सेवरा मोड तरौली मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक किशोर के पिता झुरहू यादव ने बरामद पिकअप वाहन एवं उसके चालक राज कपूर निवासी सेवरा मोड़ थाना इनायतनगर के के खिलाफ लिखित तहरीर पुलिस को दी है।
इनायत नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय सेन सिंह ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मृतक किशोर के पिता की शिकायत पर पुलिस ने वाहन और उसके चालक के खिलाफ दुर्घटना करने का मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस वाहन को जप्त कर विधिक कार्रवाई कर रही है।

संबंधित समाचार