ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीखने गई युवती लौट कर नहीं आई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार : ब्यूरी पार्लर का कोर्स सीखने घर से निकली युवती लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की खोजबीन शुरू कर दी है। अंतिम लोकेशन युवती की हल्द्वानी में मिली है। इसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है। 


मुखानी थाना क्षेत्र के मल्ला फतेहपुर निवासी एक भाई ने बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई है। उसका कहना है कि उसकी 18 वर्षीय बहन 9 मार्च को रोज की तरह सुबह 9 बजे ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीखने के लिए चारधाम मन्दिर स्थित एक संस्थान गई थी। देर शाम तक युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों से ढूंढखोज शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी। फोन ट्रेस किया गया, लेकिन अंतिम लोकेशन हल्द्वानी ही मिली। मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि युवती को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार