महिला ने ससुरालियों पर दर्ज कराया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी : हल्द्वानी निवासी एक महिला ने अपने पति, सास और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का का मुकदमा दर्ज कराया है। ऊंचापुल निवासी महिला ने आरोप लगाया कि 2022 में उसका विवाह देवलचौड़ निवासी दिग्विजय के साथ हुआ था। इसके बाद से लगातार उसे ससुराल में दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था।

आरोप लगाया कि पति उसके साथ मारपीट करते हैं। ससुराल में उसकी सास व ननद भी उसे परेशान कर दहेज की मांग करते थे। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पति समेत सास व ननद पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार