रामपुर : एक समुदाय के लोगों ने परेशान होकर गांव से पलायन करने की दी धमकी

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

सोशल मीडिया पर दरवाजों  पर लगे  पोस्टर के वीडियो हो रहे वायरल

रामपुर, अमृत विचार: शहजादनगर के गांव धमोरा का एक वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें दरवाजों पर पोस्टर चिपकाए गए हैं कि एक समुदाय से परेशान होकर दूसरे समुदाय के लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।

भाजपा के मुखिया योगी आदित्यनाथ अपने संबोधन में समय-समय पर एक दूसरे से मिलकर रहने की बात कहते रहते हैं, लेकिन लोग उनकी बातों को मनाने को तैयार नहीं हैं। लेकिन शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव  धमोरा  में  कुछ अलग ही तरह की कहानी चल रही है। जिसमें एक समुदाय के लोगों से परेशान होकर दूसरे समुदाय के लोगों ने दरवाजों पर पोस्टर लगा दिए है कि एक समुदाय के लोग काफी परेशान कर रहे हैं। जिससे हम लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। पलायन करने की धमकी दे रहे हैं। वीडियो तेजी के साथ वायरल हो  रहा है।

ये भी पढ़ें - Rampur : रजा लाइब्रेरी-खासबाग पैलेस और कोठी शाहाबाद को देखकर प्रभावित हुए बेल्जियम के राजदूत

संबंधित समाचार