पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार पांचवें दिन बढ़ोत्तरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के लिये वैक्सीन की अच्छी खबरों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों में मजबूती से देश में लगातार पांचवें दिन मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड 45 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया है और इसके दाम अभी और मजबूत होने …

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के लिये वैक्सीन की अच्छी खबरों के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दामों में मजबूती से देश में लगातार पांचवें दिन मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड 45 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया है और इसके दाम अभी और मजबूत होने की प्रबल संभावना बनी हुई है। 20 नवंबर को 48 दिनों तक लगातार स्थिर रहने के बाद दोनों ईंधनों के दामों में पहली बार बढ़ोत्तरी हुई थी।

सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में डीजल 16 पैसे और पेट्रोल 06 पैसे प्रति लीटर मंहगा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 81.59 रुपये जबकि डीजल 71.41 रुपये प्रति लीटर हो गये। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 88.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.90 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

कोलकाता में पेट्रोल 83.15 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74.98 रुपये प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 76.88 रुपये प्रति लीटर रही। पिछले पांच दिनों में डीजल 95 और पेट्रोल 53 पैसे प्रति लीटर मंहगा हुआ है।

संबंधित समाचार