अयोध्या: रामनगरी के मंदिरों में साधु-संतों ने खेली फूलों की होली, एक-दूसरे को लगाए अबीर गुलाल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

अयोध्या। अयोध्या में शनिवार को होली का उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कनक भवन, हनुमानगढ़ी, दशरथ राजमहल बड़ा स्थान, जानकीघाट बड़ा स्थान समेत विभिन्न मंदिरों में फूलों की होली खेली गई। इस दौरान फगुआ और होली ने लोगों को भाव विभोर कर दिया।

दशरथ राजमहल में होली उत्सव

दशरथ राजमहल में बिंदु गद्याचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य महाराज के निर्देशन में उत्सव मनाया गया। भगवान के उत्सव विग्रह को गर्भगृह से बाहर झांकी सजाकर प्रतिष्ठित किया गया और फिर पदों के गायन के साथ फूलों की होली खेली गई।

cats

जानकीघाट बड़ा स्थान में होली उत्सव

जानकीघाट बड़ा स्थान में शनिवार शाम को होली का उत्सव देखने को मिला। महंत जनमेजय शरण शरण की अध्यक्षता में होली खेली गई। भगवान की विग्रह के सामने साधु-संत एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली खेली, इस दौरान पदों के गायन और होली गीतों की धुन पर लोग झूमते नजर आए। पूर्व सांसद लल्लू सिंह भी यहां पहुंच कर साधु संतों को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीl

cats

श्री लक्ष्मण किला में होली उत्सव

अयोध्या के आचार्य पीठ का स्थान लक्ष्मण किला में साधु-संतों ने धूमधाम से शनिवार को ही होली का पर्व मनायाl लक्ष्मण किला के अधिकारी सूर्य प्रकाश शरण ने बताया कि यह हमारे स्थान की पारंपरिक होली है और कई वर्षों से इसकी परंपरा बड़े श्रद्धा भाव से मनाई जा रही है। यहां उपस्थित साधु-संतों ने अबीर गुलाल और फूलों से भगवान व संतो के साथ होली खेलीl

यह भी पढ़ें:-फिर शर्मसार हुआ अदब का शहर लखनऊ, 7 वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म, KGMU में भर्ती

संबंधित समाचार