Poco M3 के लॉन्च से ठीक पहले मिली यह अहम जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Poco M3 को आज लॉन्च किए जाने की तैयारी है और अब लॉन्च से पहले इसकी संभावित कीमत लीक हो गई है। पोको एम3 के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 169-179 यूरो (लगभग 14,800 से 15,700 रुपये के बीच) लॉन्च किए जाने का दावा है। इसके अलावा इसके 4 जीबी + 128 …

Poco M3 को आज लॉन्च किए जाने की तैयारी है और अब लॉन्च से पहले इसकी संभावित कीमत लीक हो गई है। पोको एम3 के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 169-179 यूरो (लगभग 14,800 से 15,700 रुपये के बीच) लॉन्च किए जाने का दावा है। इसके अलावा इसके 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 149-159 (लगभग 13,000 रुपये से 14,000 रुपये के बीच) होने की उम्मीद है। आगामी Poco M3 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट और 6,000mAh बैटरी से लैस होगा।

Poco M3 की अनुमानित कीमत एक रिपोर्ट में बताई गई है। Xiaomi सब-ब्रांड आज यूरोप में स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। जबकि पोको एम3 को भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, यह उम्मीद की जा रही है कि फोन को जल्द एशियाई बाज़ारों में भी लॉन्च किया जाएगा, क्योंकि इसे हाल ही में मलेशिया में SIRIM सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। Poco M3 लॉन्च इवेंट 24 नवंबर को शाम 5:30 बजे से शुरू होगा। ऑनलाइन इवेंट को यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

Poco M3 specifications (expected)
पोको ने पुष्टि की है कि आगामी एम-सीरीज़ स्मार्टफोन 6.53 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया जाएगा। पोको एम3 में बड़ी 6,000mAh बैटरी मिलेगी।

पिछले लीक के अनुसार, Poco स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। इसमें डुअल स्पीकर और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की भी उम्मीद है।

संबंधित समाचार