Bareilly: हवा चली तो लुढ़का शहर का पारा...सामान्य से रहा कम तापमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रात में हवा चलने से जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दो दिन सतही तेज हवाएं चलने की भविष्यवाणी की है। इसके बाद मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस कम 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन के तापमान में दो दिन में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान जताया है।

संबंधित समाचार