Ayodhya: शनि मंदिर में चोरी हुआ 14 किलो का घंटा, हुई तोड़फोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

अयोध्या, अमृत विचारः रामनगरी में चोर बेखोफ हो गए है। नगर कोतवाली क्षेत्र के वजीरगंज क्षत्रिय बोर्डिंग के पास स्थित शनिधाम मंदिर से 14 किलो के पीतल के घंटे की चोरी हो गए। इसके साथ ही, मंदिर के चबुतरे की टाइल्स को भी अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गई।

स्थानीय लोगों को जैसे ही इस घटना की जानकारी हुई। उन्होंने घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Untitled design (18)

थाना प्रभारी अश्वनी पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह लगता है कि किसी नशेड़ी ने घटना को अंजाम दिया है, और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। यह शनिधाम मंदिर 25 सालों से अधिक पुराना है और लोगों की आस्था का केंद्र है।

यह भी पढ़ेः Video: कैसे देखें फ्री में IPL, यहां मिल रही पूरी सुविधा

संबंधित समाचार