Lucknow: किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में वार्ड ब्वॉय गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। इंदिरानगर निवासी 16 वर्षीय किशोरी करीब चार माह पूर्व इलाज के लिए इंट्रीगल अस्पताल आई थी। वहां बाराबंकी देवा निवासी वार्ड ब्वॉय रेहान बहाने से किशोरी को प्राइवेट रूम के बाथरूम में ले गया। वहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुराचार किया। विरोध करने पर मारपीट करते हुए धमकी दी। 

रेहान की हरकत से सहमी किशोरी ने चुप्पी साध ली। करीब चार महीने बीतने के बाद किशोरी की तबीयत खराब रहने लगी। परिजन के दबाव डालने पर किशोरी ने वार्ड ब्वाय की करतूत के बारे में बताया। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभतेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी वार्ड ब्वॉय रेहान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें:-Meerut: महिला ने प्रेमी साहिल के साथ पति को उतारा मौत के घाट, शव के 15 टूकड़े कर घर में दफनाया, पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार