सुहावना बन रहा सरोवर नगरी नैनीताल का मौसम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार: सरोवर नगरी में मंगलवार को मौसम सुहावना बना रहा। चटख धूप पूरे दिन खिली रही तो पारा भी 24 डिग्री सेल्सियस पार कर गया, जिस कारण गर्माहट का अहसास पूरे दिन बना रहा। ठंड का जरा भी अहसास नहीं हुआ। 

विभिन्न नगरों से पहुंचे सैलानियों ने मौसम के साथ नगर के रमणीक पर्यटन स्थलों की सैर की। देर शाम तक मौसम में गर्माहट बनी रही, लेकिन दिन छिपते ही ठंड बढ़ गई और हीटर का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। एरीज के पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह के अनुसार, फिलहाल सुबह और शाम की ठंड बरकरार रहेगी। कभी-कभी तेज हवा भी चलेगी।

तापमान चढ़ने के कारण हवा की गति तेज रहेगी। बुधवार को हल्के बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 45 प्रतिशत दर्ज की गई।

संबंधित समाचार