रामपुर: छत से गुजर रही थी HT लाइन...पतंग निकालने की कोशिश में झुलसा बालक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृतविचार। बिजली की हाईटेंशन लाइन से पतंग निकालने के प्रयास में बालक झुलस गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है, फिलहाल बच्चे की हालत में सुधार बताया जा रहा है।  

तहसील क्षेत्र के गांव समोदिया निवासी किसान मोहब्बे अली का बेटा मोहम्मद आरिश मंगलवार अपराह्न 2 बजे अपने मकान की छत पर खेल रहा था। छत के ऊपर 33 हजार क्षमता की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बताते हैं कि तार में पतंग उलझी हुई थी। जिसे निकालने के लिए उसने प्लास्टिक की डोर में पत्थर बांधा और पतंग निकालने के लिए उसे उछाल दिया। प्लास्टिक की डोर गीली थी। तार से छूते ही आरिश को करंट का जोरदार झटका लगा। उसकी चीख निकली और छत पर गिर गया। 

बच्चे की चीख सुनकर परिजन छत पर आ गए। आरिश को बदहवासी की हालत में पड़ा हुआ था। वह उसे आनन-फानन में स्वार सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने उपचार शुरू कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजीम अहमद ने बताया कि बच्चे की हालत में सुधार है। उसके शरीर के कई हिस्से करंट से झुलसे हैं। जिसका उपचार किया जा रहा है।

संबंधित समाचार