बदायूं: मुख्यमंत्री से जिलाध्यक्ष ने की मुलाकात, जिले के विकास पर चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर जाकर भेंट की और आभार व्यक्त किया।

जिलाध्यक्ष ने बदायूं जिले के विकास, प्रशासनिक सुधार और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने जले के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और संगठन को मजबूत करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। 

भेंटवार्ता में जिले के अधूरे विकास कार्यों को गति देने, कानून व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष बल दिया गया।

जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि संगठन पूरी निष्ठा से जनसेवा और विकास कार्यों में जुटा रहेगा। इस अवसर पर भाजपा नेत्री व समाजसेविका शुभ्रा गुप्ता, पार्थ गुप्ता और संदीप चौहान उपस्थित रहे। 

ये भी पढ़ें- बदायूं: बजट के बाद भी किसानों को नहीं मिल रहा हक, सांसद धर्मेंद्र यादव ने सरकार को घेरा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज