‘पठान’ में खतरनाक स्टंट्स करती नजर आएंगी दीपिका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण आने वाली फिल्म ‘पठान’ में खतरनाक स्टंट्स करती नजर आ सकती हैं। शाहरुख लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म जीरो में शाहरूख अंतिम बार नजर आये थे। वह जल्द ही फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण …

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण आने वाली फिल्म ‘पठान’ में खतरनाक स्टंट्स करती नजर आ सकती हैं। शाहरुख लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म जीरो में शाहरूख अंतिम बार नजर आये थे। वह जल्द ही फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अभिनय करते नजर आएंगे।

कहा जा रहा है कि दीपिका इस फिल्म में एजेंट का किरदार निभाएंगी, जो शाहरुख के साथ उनके मिशन का हिस्सा होंगी। कहा जा रहा है कि फिल्म में दीपिका जमकर स्टंट्स करेंगी। इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करेंगे। फिल्म ‘पठान’ यशराज बैनर तले बनायी जा रही है। फिल्म की शूटिंग कई देशों में की जाएगी।

संबंधित समाचार