गोंडा: राम मंदिर विध्वंस करने वाले बाबर को कांग्रेस नेता ने बताया देश की एकता का सूत्रधार  

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

गोंडा, अमृत विचार: शनिवार को जिले में आयोजित कुर्मी महाकुंभ में कांग्रेस नेता तरुण पटेल ने विवादित बयान दिया है। तरुण पटेल ने अयोध्या में राम मंदिर तोड़ने वाले मुगल तानाशाह बाबर को देश की एकता का सूत्रधार बताया है। सभा को संबोधित करते हुए तरुण पटेल ने कहा कि भारत को एकता के सूत्र में बांधने में सरदार पटेल के अलावा अकबर, बाबर व शाहजहां की भूमिका रही। उन्होंने राणा सांगा को देशद्रोही बताते हुए कहा कि इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा ने ही बाबर को आमंत्रित किया था। इसलिए अगर बाबर देशद्रोही है तो राणा सांगा भी देशद्रोही हैं।  

तरुण पटेल ने कुर्मी महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में पांच लाख के करीब कुर्मी मतदाता हैं लेकिन राजनीति में उन्हें उचित भागीदारी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि हम अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। तरुण पटेल यूथ कांग्रेस के मध्य जोन के अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने चंदौली सीट से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा और गौरा विधानसभा सीट से विधायकी का चुनाव भी लड़ा था। हालांकि दोनों में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिले में वह खुद को कुर्मी नेता के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। शनिवार को वह कुर्मी महाकुंभ के मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

इसी दौरान उन्होंने कहा कि जिस तरह सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया, उसी तरह अकबर, बाबर व शाहजहां ने भी देश की एकता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तरुण पटेल ने कहा कि अकबर ने अपने साले मान सिंह को खुश करने के लिए सिंह का टाइटल दिया था। अब वही सिंह की उपाधि लेकर लोग सिंह सिंघाड़ा बने घूम रहे हैं।

ये भी पढ़ें- गोंडा: पुलिस टीम को फॉर्च्यूनर से कुचलने का कोशिश, हेड कांस्टेबल को रिवाल्वर की बट से मारकर किया घायल

संबंधित समाचार