बदायूं: अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार: रिश्तेदारी से लौटते समय एक युवक की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मचा है।

थाना हजरतपुर क्षेत्र के गांव बमनपुरा नवासी ब्रजेश (20) पुत्र राजवीर अपनी रिश्तेदारी में गया था। वह शनिवार रात लगभग साढ़े नौ बजे बाइक से रिश्तेदारी से वापस अपने गांव लौट रहे थे। गांव चितरी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभा से जा टकराई। हादसे में ब्रजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों की भीड़ लग गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल ले गई। यहां ब्रजेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ब्रजेश की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर पहचान करके परिजनों को सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों में चीत्कार मच गया।

यह भी पढ़ें- बदायूं में त्योहारों के दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था, सादा कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मी 

संबंधित समाचार