आधी रात गायब हुई 19 साल की युवती, फरवरी से नहीं लौटा 12 साल का बच्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार : आधी रात एक युवती अचानक घर से लापता हो गई। सुबह परिजन उठे तो वह घर पर नहीं थे। उसका फोन स्विच ऑफ मिला तो परिजन परेशान हो गए। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पिछले माह भी एक युवक लापता हो गया था और वह अभी तक नहीं मिला। 

बजूनिया हल्दू निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बीती 11 मार्च की रात परिवार खाना खाकर सो गया था, लेकिन सुबह उठे तो उनकी 19 साल की बेटी घर पर नहीं थी। वह रात करीब 12 बजे अचानक लापता हुई। परिजनों ने उसे फोन किया तो वह बंद मिला। जिसके बाद वह परेशान हो गए। उन्होंने आसपास, दोस्तों और रिश्तेदारों तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद वह मुखानी पुलिस के पास पहुंचे। परिजनों ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है। 

12 साल के नाबालिग से जुड़ा एक और मामला है। बताया जाता है कि हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के डहरिया में रहने वाला 12 साल का नाबालिग बीती 28 फरवरी को घर से यह कहकर निकला था कि वह छोटा कैलाश मंदिर दर्शन के लिए जा रहा है, लेकिन इसके बाद से वह लौट कर घर नहीं आया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि नाबालिग की तलाश की जा रही है। वहीं मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी गई है। 

संबंधित समाचार