अयोध्या: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत
अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के सिधौना गांव निवासी भवानी प्रसाद गुप्ता अपनी पुत्री जनक लली को उसके ससुराल से विदा कराकर अपने घर ला रहे थे।,कस्बा कुमारगंज पहुंचने से पहले ही बरईपारा गांव के पास जैसे ही पहुंचे थे कि मिल्कीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से इतना जोरदार टक्कर …
अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के सिधौना गांव निवासी भवानी प्रसाद गुप्ता अपनी पुत्री जनक लली को उसके ससुराल से विदा कराकर अपने घर ला रहे थे।,कस्बा कुमारगंज पहुंचने से पहले ही बरईपारा गांव के पास जैसे ही पहुंचे थे कि मिल्कीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से इतना जोरदार टक्कर मारा दी।
जिसमें मोटरसाइकिल पर बैठी पुत्री जनक लली ट्रक के चक्के के सामने गिर गई। इसके बाद मौके पर ही जनक लली की मौत हो गई। साथ ही उसके दो बच्चे दुर्घटना से बाल-बाल बच गए। वही, भवानी प्रसाद भी बुरी तरह घायल हो गए। जिनको उपचार कराने के लिए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर भिजवाया गया।
घटना की जानकारी कुमारगंज पुलिस को दी गई। कुमारगंज थाने के उपनिरीक्षक उमेश कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इसके बाद अज्ञात ट्रक को पकड़वाने के लिए घेराबंदी करवाई लेकिन ट्रक चालक ट्रक लेकर रफूचक्कर हो गया।
