बरेली: 28 तोले के जेवर उड़ा ले गई नौकरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। मकान में काम करने वाली महिला ने अलमारी में रखी लाखों की नगदी समेत 28 तोले के जेवर चोरी कर लिए। पत्नी की दवा के लिए अलमारी से पैसे निकालने पर मकान मालिक को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने मकान में ही काम करने वाली दो महिलाओं पर चोरी करने का …

बरेली, अमृत विचार। मकान में काम करने वाली महिला ने अलमारी में रखी लाखों की नगदी समेत 28 तोले के जेवर चोरी कर लिए। पत्नी की दवा के लिए अलमारी से पैसे निकालने पर मकान मालिक को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने मकान में ही काम करने वाली दो महिलाओं पर चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक महिला पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बारादरी थाना क्षेत्र के मॉडल टाउन शहदाना कॉलोनी के रहने वाले सुरजीत सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी बीमार रहती है। ठंड का प्रकोप बढ़ते ही वह बीमार पत्नी के लिए गर्म कपड़े दिलाने के लिए 29 अक्टूबर को गर्म कपड़े और पैसे निकालने के लिए अलमारी का ताला खोल रहे थे। तब उन्होंने देखा कि अलमारी का ताला टूट हुआ पड़ा है। इसके साथ ही अलमारी रखे करीब डेढ़ लाख रुपये और करीब 28 तोला जेवर गायब था। वह जेवर के खाली डिब्बे अलमारी में फैले हुए थे। सुरजीत सिंह ने बताया कि घर काम करने के लिए सीमा और मीरा आती थी। पीड़ित ने पिंकी पर जेवर चोरी करने का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। बारादरी पुलिस ने हजियापुर की रहने वाली पिंकी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार