Kanpur Weather: हवाओं का रुख बदलने से गर्मी से राहत, 24 घंटे में इतने डिग्री सेल्सियस गिरा तापमान...

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। हवाओं का रुख बदलने से अधिकतम तापमान में कमी आई है। 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। इससे तपिश में कमी आई है। गुरुवार का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था जो शुक्रवार को 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि रविवार तक मौसम में राहत बनी रहेगी। 

सीएसए विवि के मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि गुरुवार देर रात से हवाओं ने अपना रुख बदल दिया है। अब हवाएं उत्तर पश्चिम दिशा की हैं जिसमें हल्की ठंडक रहेगी। जिससे तपिश में कमी आएगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। इन हवाओं का असर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश, एमपी, गुजरात, महाराष्ट्र तक होने की संभावना है। 

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि रविवार तक आसमान साफ रहने के कारण बारिश की कोई संभावना नहीं है। हवा की गति सामान्य से काफी अधिक रह सकती है जिससे तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि रविवार के बाद से शहर के तापमान में बढोतरी हो सकती है। ऐसे में नवरात्र व ईद में मौसम बेरहम हो सकता है। रविवार के बाद से गर्मी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur: ताश के पत्तों जैसी भरभरा सकतीं शहर में तमाम इमारतें, यहां जानें... भूकंप आने पर कैसे करें बचाव?

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जौनपुर में सनसनीखेज वारदात : हत्या के आरोपी को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट, सड़क किनारे फेंकी लाश
BCCI मीटिंग : इंपैक्ट प्लेयर नियम पर आईपीएल के अधिकतर कप्तानों ने जताई आपत्ति ! जानिए क्या बोला बीसीसीआई
गौ-संरक्षण कार्यों में बरती लापरवाही, तो होगी सख्त कार्रवाई, जानें अफसरों से ऐसा क्यों बोले मंत्री धर्मपाल
नर्सिंग शिक्षा को लेकर एबीवीएमयू का जपाइगो इंडिया से करार, 20 हजार छात्रों को मिलेगा आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण, जानें कितनें कॉलेज होंगे शामिल
Bareilly : रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एआई पॉलिसी-2026 को मंजूरी, 20 हजार घटाई एमटेक की फीस