बरेली: पहले दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चिह्नित किए आठ क्लस्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की दूसरी लहर की दस्तक होने से पहले ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक बार फिर शहर में क्लस्टरों के आधार पर संक्रमण की रोकथाम की जा रही है। क्लस्टर में ऐसे इलाके शामिल किए गए जहां पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमित अधिक संख्या में …

बरेली,अमृत विचार। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की दूसरी लहर की दस्तक होने से पहले ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक बार फिर शहर में क्लस्टरों के आधार पर संक्रमण की रोकथाम की जा रही है। क्लस्टर में ऐसे इलाके शामिल किए गए जहां पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमित अधिक संख्या में निकले हैं। क्लस्टर में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लस्टर एरिया में टीमें भेजकर जांच शुरू कर दी है। पहले दिन टीमों ने शहर के आठ इलाकों में कुल 368 सैंपल लिए।

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि क्लस्टर में जांच करने पर पहले दिन ही दो संक्रमित मिल गए। इनमें सुभाष नगर में तीन सैंपल लिए गए जिनमें एक में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इज्जतनगर में 39 सैंपल के दौरान एक पॉजिटिव, बानखाना में एंटीजन और आरटी-पीसीआर मिलाकर 60 सैंपल हुए। इनमें 19 आरटी-पीसीआर जांच रहीं। वहीं, जगतपुर में 22, पीरबहोड़ा में 27 सैंपल लिए गए। जिनमें कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला।

टीम ने बाल सुधार गृह में भी 99 एंटीजन टेस्ट किए जिसमें किसी में भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। सिविल लाइंस स्थित एक अस्पताल में भर्ती मरीज और स्वास्थ्यकर्मी को मिलाकर कुल 78 लोगों की जांच हुई। इनमें एंटीजन टेस्ट में कोई पॉजिटिव नहीं मिला। वहीं, 30 आरटी-पीसीआर सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर 106 लोगों के एंटीजन टेस्ट किए गए। कुल 223 जांच में कोई संक्रमित नहीं मिला।

जिले में 30 नए संक्रमित मिले
जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार एक बार फिर बढ़ गई। बुधवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार 30 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, फतेहगंज, मोहल्ला पुरेना अनोला, प्रेमनगर, एकता नगर, विश्वनाथपुरम, आंबिका आवास कालोनी, गुलमोहर पार्क, बंसत विहार, रामपुर गार्डन, जनकपुरी, भमोरा, फ्रेंड कालोनी, मोहल्ला बकसरिया, कृष्ण विहार, सीबीगंज, नबावगंज, रोड नंबर एक, पुराना शहर, सूफी टोला, रेजिडेंसी गार्डन में संक्रमित निकले हैं।

संबंधित समाचार