पैथोलॉजी में जांच के लिए लेना होगा टोकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार: सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में पैथोलॉजी लैब में जांच के लिए अब मरीजों को टोकन लेना होगा। टोकन लेने के बाद जब उसकी बारी आएगी तब वह सैंपल देने के लिए लैब के अंदर जाएगा।
बेस अस्पताल में अभी तक पैथोलॉजी में जांच के लिए मरीजों को कतार लगानी पड़ती थी। इस वजह से लैब के बाहर मरीजों की लंबी कतार लग जाती थी।

साथ ही कई बार ज्यादा भीड़ होने पर अव्यवस्था भी हो जाती थी। इस समस्या को दूर करने के लिए बेस अस्पताल में पैथोलॉजी लैब के लिए टोकन सिस्टम शुरू कर दिया है। मरीज जांच का बिल कटवाएगा और उसके बाद लैब जाएगा। जहां उसे एक टोकन दिया जाएगा। लैब के बाहर एक डिस्प्ले स्क्रीन होगी। डिस्प्ले स्क्रीन पर नंबर प्रदर्शित होगा। इसके बाद ही मरीज सैंपल देने के लिए लैब के अंदर जाएगा। 

संबंधित समाचार