बाराबंकी: धान की तौल कराने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। सरकारी धान क्रय केंद्र पर धान को पहले तौल कराने को लेकर दो किसानों के बीच बहस के बाद जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए। घायलों में एक की हालत काफी गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कस्बा बदोसराय …

बाराबंकी, अमृत विचार। सरकारी धान क्रय केंद्र पर धान को पहले तौल कराने को लेकर दो किसानों के बीच बहस के बाद जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए। घायलों में एक की हालत काफी गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कस्बा बदोसराय में सिरौलीगौसपुर धान क्रय केंद्र पर कई दिनों से धान की तौल कराने के लिए लाइन में लगे दो किसानों के बीच गुरुवार की सुबह पहले धान की तौल कराने को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते बहस अचानक मारपीट में तब्दील हो गई दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर बांस बल्लियों से हमला बोल दिया। जिससे दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची बदोसराय पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी सिरौलीगौसपुर में भर्ती कराया।

घायलों में एक की हालत काफी गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बता दें कि कई दिनों से अपने धान की तौल कराने के इंतजार में ग्राम रामसहाय निवासी निर्मल व ग्राम रसूलपुर निवासी राजेंद्र यादव अपने धान के साथ लाइन में लगे हुए थे। गुरुवार को दोनों के धान की तौल होनी थी किंतु सुबह पहले धान तौल कराने को लेकर बहस होने लगी और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।

प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया दोनों पक्षों से 4 लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों में से गम्भीर रूप से घायल एक-एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार